पंडालों में दिखा ओडीएफ का रंग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : जिले में खुले में शौच से मुक्त कराने के ओडीएफ अभियान में लगे कर्मियों ने विजयादशमी के दिन भी पूरे जिले में अभियान चलाकर जहां पूजा- पंडालों की सफाई की. वहीं जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न बाजारों में ओडीएफ का बैनर लगाकर खुले में शौच से मुक्त जिला बनाने का अपने […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : जिले में खुले में शौच से मुक्त कराने के ओडीएफ अभियान में लगे कर्मियों ने विजयादशमी के दिन भी पूरे जिले में अभियान चलाकर जहां पूजा- पंडालों की सफाई की. वहीं जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न बाजारों में ओडीएफ का बैनर लगाकर खुले में शौच से मुक्त जिला बनाने का अपने स्लोगन ‘‘नारा‘‘ को प्रचारित किया. ओडीएफ अभियान के नोडल पदाधिकारी राजीव कुमार के अनुसार जीविका कर्मिर्यो, आंगनबाड़ी सेविकाओं, प्रेरक के द्वारा सभी पंचायतों के प्रमुख पंडालों में बैनर लगा कर ओडीएफ कार्यक्रम के समर्थन में प्रचार किया. ओडीएफ अभियान के समन्वयक मोहन कुमार के अनुसार दशहरा के तीन दिनों की छुट्टी के बावजूद प्रभात फेरी, सामुदायिक बैठक, किशोरियों का चौपाल एवं पूजा -पंडालों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया.
उप विकास आयुक्त रामरूप प्रसाद ने बताया कि दो अक्टूबर के दिन सभी पंचायतों में आमसभा का आयोजन किया गया है.इस अवसर पर बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन से संबंधित शपथ भी दिलायी जायेगी तथा अपने-अपने पंचायतों को खुले में शौच मुक्ति के लिए स्वच्छता पखवारा भी प्रत्येक पंचायत में आयोजित किया जाएगा. कला जत्था के समन्वयक संतोष श्रीवास्तव के अनुसार छुट्टी के बावजूद कलाकारों द्वारा विभिन्न पंडालों ,मंच से स्वच्छता कार्यक्रम की प्रस्तुति की तथा लोगों को जागरूक किया. जिन चार कला जत्था टीम के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया उन चार टीम का नेतृत्व क्रमश: विश्वजीत महाराज, सुजीत कुमार, ब्रजेश मिश्र तथा अवनिश कुमार मुन्ना कर रहे थे. उन्नति जीविका समूह के अध्यक्ष नीतु देवी ने बताया कि हमारा जीविका टीम मोदनगंज तथा बन्धुगंज के विभिन्न पंडालों में जाकर साफ-सफाई कार्यक्रम चलाया.
स्वच्छता अभियान के प्रचार एवं प्रसार में बिहार सरकार के शिक्षा एवं विधि मंत्री, मखदुमपुर नगर पंचायत में आयोजित स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में लोगों को शपथ दिलायी तथा कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिलें में हर नागरिक को खुले दिल से आगे आना चाहिए.
भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता :घोसी जहानाबाद. दशहरा पर्व को लेकर दशमी को बड़ी दुर्गापूजा समिति की ओर से शनिवार की रात्रि ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया. उद्घाटन जिला जदयू अध्यक्ष राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, चररी के मुखिया संजय कुमार,घोसी मुखियापति सह जदयू नेता संजय चंद्रवंशी, घोसी पैक्स अध्यक्ष राम संतोष शर्मा ने संयुक्त रूप से किया.
मौके पर बड़ी दुर्गापूजा समिति की ओर से आये अतिथियों को चादर देकर सम्मानित किया गया. जदयू जिलाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि सभी लोग आपस में मिलकर दशहरा मनायें. वहीं मेले में आये लोग भक्ति गाने पररात भर झूमते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










