मुखिया समेत टेहटा मठ के पांच घरों में हुई चोरी
जहानाबाद : जिले के मखदुमपुर थाना अंतर्गत टेहटा ओपी के टेहटा मठ गांव निवासी और पश्चिमी सरेन पंचायत के मुखिया समेत पांच घरों में चोरी हो गयी. सोमवार की रात चोरों के गिरोह ने एक-एक कर पांचों घरों को निशाना बनाया और 20 हजार रुपये नकद ,चार मोबाइल फोन, स्टेबलाइजर एवं अन्य सामान समेत हजारों […]
जहानाबाद : जिले के मखदुमपुर थाना अंतर्गत टेहटा ओपी के टेहटा मठ गांव निवासी और पश्चिमी सरेन पंचायत के मुखिया समेत पांच घरों में चोरी हो गयी. सोमवार की रात चोरों के गिरोह ने एक-एक कर पांचों घरों को निशाना बनाया और 20 हजार रुपये नकद ,चार मोबाइल फोन, स्टेबलाइजर एवं अन्य सामान समेत हजारों की संपत्ति ले भागे.
जिनके घरों में चोरी हुई है उनमें मुखिया राजेश प्रसाद, गांव के ललन प्रसाद, जितेंद्र कुमार एवं ह्दय प्रसाद का घर शामिल हैं. इनके घरों से 15 हजार नकद , तीन मोबाइल फोन एवं अन्य सामान की चोरी हुई है. जबकि चुनचुन गिरि के घर से पांच हजार रुपये और एक मोबाइल फोन चुराया गया है. महिलाओं द्वारा हल्ला किये जाने पर सूरज प्रसाद के घर में चोरी होने से बच गया. इस घर की महिलाएं जाग गयी थीं और हल्ला मचाने पर चोरों का गिरोह भाग गया.
घटना के संबंध में बताया गया है कि मुखिया समेत उक्त चार घरों के लोग सोये हुए थे. सुबह होने पर लोगों को चोरी हो जाने की जानकारी हुई. घर के सामान बिखरे पड़े थे. रुपये, मोबाइल फोन और अन्य सामान गायब थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










