काको में पतोहू की हत्या के बाद ढाई साल से फरार था दंपति

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के काको बाजार में करीब ढाई साल पहले हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात नालंदा जिले के मघड़ा गांव में छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये लोगों में शांति देवी और उसके पति अर्जुन प्रसाद शामिल हैं. दोनों काको के निवासी है. […]

विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के काको बाजार में करीब ढाई साल पहले हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात नालंदा जिले के मघड़ा गांव में छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये लोगों में शांति देवी और उसके पति अर्जुन प्रसाद शामिल हैं. दोनों काको के निवासी है. शनिवार को हत्याकांड के आरोपित दंपति को जेल भेजा गया है.

काको के थानाध्यक्ष ज्योति कुमार वसु ने बताया कि वर्ष 2015 में ससुराल में प्रताड़ित करने के बाद एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी थी, जिसमें पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. घटना के बाद से सभी अभियुक्त फरार थे. थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि आरोपित सास-ससुर मघड़ा गांव में छिपे हुए हैं. पुलिस ने वहां एक घर में छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा. थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य तीन अभियुक्तों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन