जिले में डायरिया से तीन बच्चों की मौत
जहानाबाद : शहर के वार्ड नंबर सात टेनी बिगहा मोहल्ला के महादलित टोला में डायरिया का प्रकोप हो गया है. उक्त टोले में डायरिया से दो बच्चों की मौत हो गयी है और अन्य का इलाज चल रहा है. मृतकों में निधा कुमारी (चार वर्ष) एवं प्रकाश मांझी (10 वर्ष) शामिल है. स्व कुलदीप मांझी […]
जहानाबाद : शहर के वार्ड नंबर सात टेनी बिगहा मोहल्ला के महादलित टोला में डायरिया का प्रकोप हो गया है. उक्त टोले में डायरिया से दो बच्चों की मौत हो गयी है और अन्य का इलाज चल रहा है. मृतकों में निधा कुमारी (चार वर्ष) एवं प्रकाश मांझी (10 वर्ष) शामिल है. स्व कुलदीप मांझी का पुत्र सुरेश मांझी समेत कुछ अन्य बच्चे डायरिया से आक्रांत है जिनका इलाज कराया जा रहा है. बताया गया है कि गंदगी के कारण और गंदे पानी का सेवन करने से उक्त महादलित टोले में डायरिया का प्रकोप हुआ है. इस संबंध में नगर पार्षद धर्मपाल सिंह यादव और राजद अध्यक्ष वैकुंठ यादव ने जिला प्रशासन एवं नगर पर्षद प्रशासन से मांग की है कि यथाशीघ्र महादलित बस्तियों में सफाई अभियान जोरों पर चलाया जाये. ब्लीचिंग पाउडर के अलावा फौगिंग मशीन से नियमित दवा का छिड़काव किया जाये. साथ ही साथ पूरे शहर में सघन ढंग से सफाई अभियान चला ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाये, ताकि बीमारी नहीं फैल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










