नशे में ट्रक चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन हुआ जब्त

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए अरवल मोड़ के समीप एक ट्रक चालक ने एक यात्री बस में टक्कर मार दी, जिससे बस के शीशे टूट गये. पुलिस ने पीछा कर ऊंटा पेट्रोल पंप के समीप चालक को गिरफ्तार किया. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर सुनील शर्मा […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए अरवल मोड़ के समीप एक ट्रक चालक ने एक यात्री बस में टक्कर मार दी, जिससे बस के शीशे टूट गये. पुलिस ने पीछा कर ऊंटा पेट्रोल पंप के समीप चालक को गिरफ्तार किया. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर सुनील शर्मा शकुराबाद थाना क्षेत्र के कुंडला गांव का निवासी है.

शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है. खबर के अनुसार शनिवार को अरवल रोड की ओर से एक ट्रक तेजी से आ रहा था. ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइवर को ट्रक रोकने का इशारा किया, लेकिन वह तेजी से स्टेशन रोड की ओर भागने लगा. इस दौरान चालक ने बस में टक्कर मार दी, जिससे यात्री बस के शीशे टूट गये. कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. इसके बाद चालक ट्रक समेत तेजी से भागने लगा, जिसे यातायात पुलिस ने खदेड़कर नाका नंबर एक ऊंटा पेट्रोल पंप के समीप पकड़ा .गिरफ्तार चालक की ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गयी, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई.

उसकी मेडिकल जांच करायी गयी. प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार ड्राइवर को जेल भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन