बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

मोदनगंज : ओकरी ओपी क्षेत्र के चंधहरिया पुल के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत व दो घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार गया जिले के वोहिया निवासी राजू डोम (28 वर्ष) अपने ससुराल दत्तमई से अपने साढ़ू मनोज डोम व दत्तमई निवासी मिथुन डोम के साथ ओकरी बाजार बाइक से आ […]

विज्ञापन

मोदनगंज : ओकरी ओपी क्षेत्र के चंधहरिया पुल के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत व दो घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार गया जिले के वोहिया निवासी राजू डोम (28 वर्ष) अपने ससुराल दत्तमई से अपने साढ़ू मनोज डोम व दत्तमई निवासी मिथुन डोम के साथ ओकरी बाजार बाइक से आ रहा था. तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल असंतुलित होकर चंधहरिया पुल के समीप कहुआ के पेड़ से जा टकरायी, हादसे में राजू डोम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

वहीं मनोज डोम एवं मिथुन डोम का इलाज पीएचसी ओकरी में किया गया. दुर्घटना में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गये. घटना की खबर सुनकर मृतक के परिजन ओकरी पीएचसी रोते-बिलखते पहुंचे. वहीं ओकरी ओपी पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन