खुले में शौच की प्रथा को करना है समाप्त
जहानाबाद नगर : लाहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिले को खुले में शौच से मुक्त कराने को लेकर जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में आयोजित बैठक में सभी नोडल पदाधिकारी ,कलस्टर पदाधिकारी, वरीय नोडल पदाधिकारी, शिक्षक, एएनएम, जीविका कर्मी, आदि शामिल थे. बैठक में […]
जहानाबाद नगर : लाहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिले को खुले में शौच से मुक्त कराने को लेकर जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में आयोजित बैठक में सभी नोडल पदाधिकारी ,कलस्टर पदाधिकारी, वरीय नोडल पदाधिकारी, शिक्षक, एएनएम, जीविका कर्मी, आदि शामिल थे. बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि जिले को खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर तक जिले के मोदनगंज प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त बनाना है. इसके लिए सभी अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराएं. साथ ही उन्हें शौचालय निर्माण कराने तथा उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित करें. विशेष रूप से लोगों को यह बताएं कि खुले में शौच जाने से किस-किस तरह की बीमारियां होती है. साथ ही अन्य कई तरह की परेशानियां आती है. इस सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाने के लिए जिले को खुले में शौचमुक्त बनाना है.
डीएम ने बैठक में शामिल सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेवारी का एहसास दिलाते हुए उनसे इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा. बैठक में उपविकास आयुक्त रामरूप प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी, यूनिसेफ के प्रवीण मोरे के अलावा अन्य पदाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










