300 मेधावियों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोिजत जहानाबाद नगर : प्रभात खबर की ओर से मंगलवार को जिले के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया. स्थानीय नगर भवन नगर में आयोजित समारोह में जिले के 300 प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम मनोज कुमार […]

विज्ञापन

जहानाबाद में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोिजत

जहानाबाद नगर : प्रभात खबर की ओर से मंगलवार को जिले के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया. स्थानीय नगर भवन नगर में आयोजित समारोह में जिले के 300 प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम मनोज कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बैजनाथ शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान महासचिव मो साहेब शर्मा और पूर्व प्रधानाध्यापक सह शिक्षाविद अंबिका शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीएम ने कहा कि इस तरह के सम्मान से बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा मिलती है. गांव व शहरों में छिपी प्रतिभा को ढूंढ़ कर सम्मानित करने की प्रभात
300 मेधावियों को किया…
खबर की यह मुहिम अपने आप में अद्वितीय है. उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में भी जिले के बच्चे बेहतर करने में माहिर है. मगध की इस धरती पर प्रतिभावान बच्चों को प्रभात खबर की ओर से सम्मानित करने का जो कार्य किया जा रहा है, यह काफी सराहनीय है. जिले की प्रतिभा को सलाम करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में होनहार छात्रों की कमी नहीं है. प्रभात खबर ने जो बच्चों को सम्मानित करने की मिसाल पेश की है, इससे बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और कठिन मेहनत करने की सीख मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान कई शिक्षाविदों ने बच्चों की प्रतिभा और प्रभात खबर के आयोजन को सराहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन