श्रावणी मेले में सुरक्षा करें कड़ी

Updated:
विज्ञापन

विधि-व्यवस्था को ठीक रखने के लिए दिये गये कई निर्देश जिलाधिकारी ने अधिकारियों से साथ की बैठक जहानाबाद नगर : श्रावणी मेले के अंतिम दिन तथा अंतिम सोमवारी को देखते हुए जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने तैयारियों से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में डीएम ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को कई […]

विज्ञापन

विधि-व्यवस्था को ठीक रखने के लिए दिये गये कई निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से साथ की बैठक
जहानाबाद नगर : श्रावणी मेले के अंतिम दिन तथा अंतिम सोमवारी को देखते हुए जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने तैयारियों से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में डीएम ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये. विधि-व्यवस्था को ठीक रखने के लिए डीएम स्वयं स्थलों का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त करने की बात कही. डीएम ने निर्देश दिया कि अंतिम सोमवारी तथा श्रावणी मेले के अंतिम दिन को देखते हुए भक्तों की काफी भीड़ जुटती है.
इसे देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तथा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. उन्होंने सिविल सर्जन को मंदिर परिसर तथा बराबर मंदिर के नीचे दोनों स्थानों पर चिकित्सकों के साथ मेडिकल टीम व पर्याप्त दवा की व्यवस्था कराने को कहा. भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर तथा बराबर पहाड़ी के नीचे पर्याप्त शौचालय, पेयजल, बिजली आदि की व्यवस्था करने तथा दंडाधिकारियों को जैकेट में रहने का निर्देश दिया. डीएम ने मेला परिसर में फायर ब्रिगेड, मेडिकल कैंप आदि की व्यवस्था भी कराने को कहा. उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद मखदुमपुर को मेला परिसर की साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, सीढ़ियों पर लाइट की व्यवस्था करने को कहा. जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बराबर श्रावणी मेला क्षेत्र के पहाड़ी के ऊपर जाकर मंदिर परिसर का मुआयना किया तथा साफ-सफाई, नियंत्रण कक्ष, आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन