Jehanabad : जिले के तीनों विस क्षेत्रों में बनेंगे 10-10 पिंक बूथ

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के दिन एक नई पहल देखने को मिलेगी. जिले के जहानाबाद, मखदुमपुर और घोसी विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 पिंक बूथ स्थापित किय जायेंगे

विज्ञापन

Jehanabad Election जहानाबाद नगर. विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के दिन एक नई पहल देखने को मिलेगी. जिले के जहानाबाद, मखदुमपुर और घोसी विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 पिंक बूथ स्थापित किय जायेंगे, जिनकी पूरी जिम्मेदारी महिला कर्मियों को सौंपी जायेगी. इन मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी से लेकर सभी मतदान अधिकारी, पुलिस बल और सहायक कर्मी तक केवल महिलाएं होंगी. बूथ की सजावट गुलाबी रंग की थीम पर आधारित होगी, जिससे महिलाओं को चुनाव प्रक्रिया में और अधिक आकर्षित किया जा सके. इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना और उन्हें मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करना है. डीएम अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में उठाया गया यह कदम महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और उन्हें लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका को सशक्त रूप से निभाने का अवसर प्रदान करेगा. पिंक बूथ पर मतदान का माहौल सुरक्षित और सहज रहेगा, जिससे अधिक से अधिक महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन