JEE Advance: बिहार के लाल ने जेईई एडवांस में हासिल की 28वीं रैंक...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Jun 2024 12:35 PM

विज्ञापन

JEE Advance: बिहार के लाल ने जेईई एडवांस में हासिल की 28वीं रैंक...

JEE Advance Result: जेईई एडवांस की परीक्षा में देशभर में 28वीं रैंक लाकर मधुबनी के शेखर झा ने भी सफलता का परचम लहरा दिया है. उन्हें कुल 322 अंक प्राप्त हुए हैं. शेखर मूल रूप से मधुबनी के रुद्रपुर के रहने वाले हैं. उनके दादा जीवनाथ झा सरकारी नौकरी में अपना सेवा दे चुके हैं. वहीं, उनके पिता श्यामनाथ झा और माता अल्पना झा गांव में ही रहते हैं.

विज्ञापन

JEE Advance Result: किसी ने क्या खूब कहा है कि जब आप ठान लेते हो तो सफलता मिल हीं जाती है. ऐसे में हीं मधुबनी के लाल शेखर ने कमाल कर दिया है. बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही आयोजित नीट के नतीजे में मधुबनी के लाल तथागत अवतार ने ने देशभर में टॉप कर इतिहास रच दिया था. वहीं, दूसरी ओर जेईई एडवांस की परीक्षा में देशभर में 28वीं रैंक लाकर मधुबनी के शेखर झा ने भी सफलता का परचम लहरा दिया है. उन्हें कुल 322 अंक प्राप्त हुए हैं.

शेखर मूल रूप से मधुबनी के रुद्रपुर के रहने वाले हैं. उनके दादा जीवनाथ झा सरकारी नौकरी में अपना सेवा दे चुके हैं. वहीं, उनके पिता श्यामनाथ झा और माता अल्पना झा गांव में ही रहते हैं. उनकी इस सफलता से पूरा परिवार गदगद है, माता पिता फुले नहीं समा रहे हैं. पिता बताते हैं कि शेखर बचपन से ही पढ़ाई के प्रति सजग और ईमानदार रहा है.

उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई है, इसके बाद उन्होंने मधुबनी में भी पढ़ाई की फिर उच्च शिक्षा के लिए पटना चले गए. उसके बाद उन्होंने दिल्ली से नीट की तैयारी की. रिजल्ट आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है. दादा जीवनाथ झा ने बताया कि रिजल्ट आने से पहले ही शेखर ने कहा था कि उसका रिजल्ट अच्छा आएगा. इसी विश्वास के साथ जब नतीजे आए तो उनको पता चला कि उनका पोता देशभर में 28वीं रैंक लाया है, फिर वो गर्व से अपने पोता का पीठ थपथपाए.

बचपन से ही था इंजीनियर बनने का सपना

बचपन से ही इंजीनियर बनने का ख्वाब लेकर आगे बढ़े शेखर अब आईआईटी मुंबई तक पहुंच गए हैं. उन्हें आईआईटी मुंबई में सीएस ब्रांच मिली है. जो जेईई के एस्पिरेन्ट्स के लिए सपना से कम नहीं होता. पिता बताते हैं कि उसने पढ़ाई को ही अपना पहला साथी माना है. शेखर ने बताया कि मैं एलेन से अपनी पढ़ाई कर रहा था. एग्जाम के नतीजे को लेकर श्योर जरूर था लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि मेरी रैंक इतनी बेहतर आएगी. एग्जाम के बाद उन्होंने कई बार आंसर क्रॉस चेक किए.

सफलता से पूरे गांव में है खुशी का माहौल

मधुबनी शहर से कुछ दूरी पर बसे शेखर के गांव के लोग उनकी सफलता से बेहद खुश हैं. गांव में भी वो प्रशंसा के पात्र रहे हैं, बड़े, बुजुर्ग बच्चे सब उनकी प्रशंसा करते हैं. ऐसे में शेखर की इस उपलब्धि से पूरा गांव गौरवान्वित है. शेखर अपनी इस सफलता का श्रेय परिवार के साथ-साथ अपने गुरु और शिक्षक को भी देते हैं, जहां से इंजीनियरिंग के प्रवेश परीक्षा की तैयारी उन्होंने की थी. शेखर ने कहा कि परिवार वालों का तो साथ मिला लेकिन शिक्षक के बिना यह सफर अधूरा था.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन