ePaper

बहन को दही-चूड़ा पहुंचाने गया युवक बाइक से गिरकर घायल

Updated at : 14 Jan 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
बहन को दही-चूड़ा पहुंचाने गया युवक बाइक से गिरकर घायल

खैरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के समीप बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया.

विज्ञापन

जमुई. खैरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के समीप बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया. सड़क पर बने ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ. घायल युवक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के कोनन गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि विशाल कुमार मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर अपनी बहन के घर दही-चूड़ा पहुंचाने गये थे और लौटते समय यह दुर्घटना हुई. घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन