Jamui, सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक घायल, भर्ती

Updated:
विज्ञापन
Jamui, सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक घायल, भर्ती

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक घायल, भर्ती

विज्ञापन

जमुई से अर्जुन अरनव की

रिपोर्ट,

टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में सड़क दुघर्टना में एक युवक घायल हो गया. परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल की पहचान अमरथ गांव निवासी राजु राम का 24 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है. बताया जाता है कि राहुल बाइक से जमुई आया था घर लौटने के दौरान घर के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे वह घायल हो गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

आवारा कुत्ते ने बाइक सवार पर किया हमला, दो घायल

किउल नदी के हनुमान घाट के समीप बीते रविवार की देर रात दर्जनों की संख्या में आवारा कुत्तो ने बाइक सवार पर हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गये. घायलों की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के भछियार मोहल्ला निवासी संतोष केशरी तथा मुकेश कुमार के रूप में हुई है. घायल युवक सिमुलतला स्थित एक होटल में खाना बनाने का कार्य करता है और देर रात बाइक पर सवार होकर भछियार मोहल्ला स्थित अपने घर लौट रहा था. तभी किउल नदी के समीप एक साथ दर्जनों अवारा कुत्तो ने अचानक हमला कर दिया. जिससे दोनों घायल हो गये.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन