ePaper

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के लिए वॉक इन इंटरव्यू छह को

Updated at : 03 Jan 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के लिए वॉक इन इंटरव्यू  छह को

सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में वर्ग 6 से 12 तक की कक्षा के संचालन हेतु गणित के दो शिक्षक, हिंदी के एक शिक्षक, रसायन विज्ञान के एक शिक्षक, इतिहास के एक शिक्षक तथा विज्ञान के एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति हेतु आगामी 6 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक डीईओ कार्यालय में वाक इन इंटरव्यू किया जाना है.

विज्ञापन

जमुई. सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में वर्ग 6 से 12 तक की कक्षा के संचालन हेतु गणित के दो शिक्षक, हिंदी के एक शिक्षक, रसायन विज्ञान के एक शिक्षक, इतिहास के एक शिक्षक तथा विज्ञान के एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति हेतु आगामी 6 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक डीईओ कार्यालय में वाक इन इंटरव्यू किया जाना है. जानकारी देते हुए डीईओ दयाशंकर ने बताया कि वाक इन इंटरव्यू में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में निर्णायक की भूमिका हेतु पांच लोगों का चयन किया गया है. जिसमें विशेष कार्य पदाधिकारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय सिमुलतला, सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य, रसायन विज्ञान जवाहर नवोदय विद्यालय बरहट की शिक्षिका पूजा कुमारी, शिक्षक अजय कुमार शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन