तालाब रोड स्थित अस्थाई दुकान में लगी आग, हजारों नुकसान
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 24 Apr 2026 7:14 PM
रेलवे तालाब रोड स्थित दो अस्थाई दुकान में बीते गुरुवार देर संध्या को आग लग गई. इस कारण दुकान में रखी सभी सामान जलकर राख हो गया
झाझा. रेलवे तालाब रोड स्थित दो अस्थाई दुकान में बीते गुरुवार देर संध्या को आग लग गई. इस कारण दुकान में रखी सभी सामान जलकर राख हो गया. इस कारण दुकानदारों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. दुकानदार पिंटू कुमार ने बताया कि जब हमलोग दुकान बढ़ाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान पता नहीं दुकान में कैसे आग लग गई. देखते -ही- देखते बांस-बाला व लकड़ी के बने होने के कारण दुकान जलने लगा. इस कारण दुकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया. उन्होंने बताया कि दुकान में रखे मिट्टी के बर्तन, दुकान से सेट कपड़ा सिलाई मशीन की दुकान में भी आग लग गई. जिसमें कुछ कपड़े के अलावा अन्य जरूरी चीज रखी हुई थी. जिसमें सभी जलकर राख हो गया. दुकान में लगा त्रिपाल व अन्य सामान भी नहीं बचा. हालांकि आसपास के दुकानदारों ने आग को बुझाने का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










