स्कूली बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 24 Apr 2026 7:12 PM
प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय रतनपुर में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आरबीएस के की टीम द्वारा शुक्रवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया
गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय रतनपुर में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आरबीएस के की टीम द्वारा शुक्रवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर कुल 91 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया. शिविर में डॉ. परमानंद कुमार राजक के नेतृत्व में फार्मासिस्ट श्रवण कुमार, एनएम अनीता कुमारी ने बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की, जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित बच्चों को मौके पर ही दवा उपलब्ध कर उन्हें जरूरी सुझाव दिए गए. वहीं शिविर में विशेष रूप से बच्चे को पिछले कई महीनों से कान में समस्या होने पर बेहतर इलाज के लिए डीसीएचसी रेफर किया गया. विद्यालय प्रधानाध्यापक अमरेश सिंह ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से बच्चों में समय रहते बीमारियों की पहचान और इलाज संभव हो पाता है. आरबीएसके की टीम ने बच्चों एवं शिक्षकों को साफ सफाई, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया. मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










