डैम किनारे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, मिक्चर मशीन के नीचे दबे तीन मजदूर

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :24 Apr 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
डैम किनारे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, मिक्चर मशीन के नीचे दबे तीन मजदूर

गरही थाना क्षेत्र में शुक्रवार एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर पलट गयी और उसके नीचे तीन मजदूर दब गये

विज्ञापन

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने किया रेस्क्यू खैरा. गरही थाना क्षेत्र में शुक्रवार एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर पलट गयी और उसके नीचे तीन मजदूर दब गये. हालांकि गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. घटना गरही डैम के समीप दुर्गा मंदिर से करीब 100 गज पहले की है, जहां शुक्रवार सुबह यह हादसा सामने आया. जानकारी के अनुसार गरही डैम के समीप वन विभाग के द्वारा पार्क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इसी में ढलाई का काम कर मजदूर मिक्चर मशीन पर सवार होकर वापस लौट रहे थे. बताया जाता है कि ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में था और वह दुर्गा मंदिर से पहले अनियंत्रित हो गया. इस कारण वह डैम के किनारे में लगे रेलिंग को तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरा. जानकारी के अनुसार सभी घायल मजदूर कारीटांड़ गांव के निवासी हैं. घटना के बाद सभी मजदूर वहीं दबे रहे, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उनका रेस्क्यू किया. पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने उन मजदूरों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा भेज दिया. घटना के बाद अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन