जमुई की किन्नर के साथ झारखंड में मारपीट, सदर अस्पताल में इलाज

Published by :MANISH KUMAR
Published at :25 Apr 2026 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
जमुई की किन्नर के साथ झारखंड में मारपीट, सदर अस्पताल में इलाज

जमुई की किन्नर के साथ झारखंड में मारपीट, सदर अस्पताल में इलाज

विज्ञापन

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र की एक किन्नर के साथ झारखंड में मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट में घायल किन्नर को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. पीड़िता की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के महतपुर गांव निवासी विपिन ठाकुर उर्फ नीतू किन्नर के रूप में हुई है. नीतू किन्नर ने आरोप लगाया है कि झारखंड के रामगढ़ निवासी मुन्ना अंसारी उर्फ अरुणा किन्नर, सोनू उर्फ बादल किन्नर सहित उनके ग्रुप के लोगों द्वारा बीते शुक्रवार को मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. किसी तरह मैं जान बचाकर शनिवार की सुबह जमुई पहुंची. जहां सदर अस्पताल में इलाज किया गया. पीड़िता ने बताया कि इलाज के बाद इस मामले को लेकर सिकंदरा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराएंगी. इधर, घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन