ePaper

दो भाईयों के बीच जमीन को लेकर हिंसक झड़प, तीन घायल

Updated at : 15 Oct 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
दो भाईयों के बीच जमीन को लेकर हिंसक झड़प, तीन घायल

थाना क्षेत्र के रक्तरोहनियां गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गई.

विज्ञापन

सोनो . थाना क्षेत्र के रक्तरोहनियां गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गई. मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान एक पक्ष से अताउद्दीन अंसारी जबकि दूसरे पक्ष से मो अफसर और तजमुल अंसारी के रूप में हुई है. तीनों रक्तरोहनियां गांव के निवासी है. दो सहोदर भाइयों के बीच हुआ यह झड़प जमीन विवाद के कारण बताया जा रहा है. दरअसल जमीन बिक्री को लेकर दोनों सहोदर भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. बुधवार को इस मामले में पंचायत बुलाई गई थी. बताया जाता है कि पंचों के जाने के बाद अचानक विवाद फिर भड़क गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से एक दूसरे पर प्रहार किए गए. घटना में अताउद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अताउद्दीन अंसारी के पुत्र मुन्ना अंसारी ने बताया कि विवादित जमीन को लेकर उनके चाचा लोगो द्वारा मारपीट की गई है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन