ePaper

खैरा निवासी विनय बने केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति के सदस्यवस्त्र मंत्रालय ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Updated at : 20 Sep 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
खैरा निवासी विनय बने केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति के सदस्यवस्त्र मंत्रालय ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत खैरा गांव के मूल निवासी और वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार को केंद्र सरकार ने हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गठित केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है.

विज्ञापन

जमुई. जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत खैरा गांव के मूल निवासी और वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार को केंद्र सरकार ने हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गठित केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है. जानकारी वस्त्र मंत्रालय के उप महानिदेशक अखिलेश कुमार द्वारा जारी एक संकल्प के माध्यम से दी गयी. इस समिति के पदेन अध्यक्ष केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह हैं, जबकि राज्य मंत्री उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे. समिति में लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसदों के साथ-साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के सचिव व अध्यक्ष स्तर के अधिकारी भी शामिल किये गये हैं.

तीन दशक से अधिक का पत्रकारिता अनुभव

विनय कुमार का नाम पत्रकारिता जगत में किसी परिचय का मोहताज नहीं है. वे पिछले साढ़े तीन दशकों से बिहार व झारखंड में सक्रिय पत्रकारिता करते आ रहे हैं. उन्होंने यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई), यूनीवार्ता और हिंदुस्थान समाचार जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार एजेंसियों में ब्यूरो प्रमुख, विशेष संवाददाता और समन्वयक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. उन्होंने इससे पूर्व केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण, ग्रामीण विकास, इस्पात मंत्रालय समेत कई अन्य मंत्रालयों की समितियों में सदस्य के रूप में भी अहम भूमिका निभाई है. श्री कुमार ने सूरीनाम में आयोजित सातवें विश्व हिंदी सम्मेलन को एक पत्रकार के रूप में कवर कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. अपनी नियुक्ति पर श्री कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ‘‘सरकार ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन