ePaper

सड़क हादसे में दो घायल

Updated at : 01 Sep 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो घायल

प्रतापपुर गांव के समीप घटना

विज्ञापन

जमुई. जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर प्रतापपुर गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सदर अस्पताल लाया गया. घायल झारखंड राज्य के धनबाद जिले के केंदुआ निवासी पवन कुमार बरनवाल व लखीसराय जिले के शिवसोना गांव निवासी शैलेश बरनवाल है. घायल शैलेश बरनवाल ने बताया कि हम दोनों बाइक पर सवार होकर जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जैसे ही बाइक प्रतापपुर गांव के समीप पहुंची, एक पशु बीच में आ गया. पशु को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें हम दोनों घायल हो गये. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.

भूमि विवाद महिला को पीटकर किया घायल

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के मनियड्डा गांव में भूमि विवाद की रंजिश में ससुर व भैसुर ने महिला को पीटकर घायल कर दिया. परिजनों ने महिला को सदर अस्पताल लाया. घायल महिला मनियड्डा गांव निवासी गोपाल सिंह की पत्नी अनिता सिंह ने बताया कि ससुर और भैसुर के साथ वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है. इसी रंजिश में शनिवार की देर शाम ससुर द्वारा गाली-गलौज किया जा रहा था जिसका विरोध करने पर ससुर और भैसुर ने लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. घायल ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन