हथियार के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2024 9:56 PM
दोनों अपराधी थे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में
जमुई. सदर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने खगड़िया जिले के बख्तियारपुर गांव निवासी प्रियंक कुमार सिंह और सदर थाना क्षेत्र के बिहारी निवासी नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि सदर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के चौरा गांव के पास दोनों अपराधी हथियार लेकर घूम रहा है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. छापामारी के दौरान पुलिस ने एक हथियार के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि उनके निशानदेही पर जमुई शहर स्थित एक मकान से एक अन्य हथियार तथा डेढ़ दर्जन से अधिक कारतूस बरामद किया है. पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










