मारपीट के दो आरोपितों ने किया सरेंडर

Updated:
विज्ञापन
मारपीट के दो आरोपितों ने किया सरेंडर

मारपीट मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया

विज्ञापन

जमुई. मारपीट मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. जिसे सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. आत्मसमर्पण करने वाले आरोपित खैरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी अमीत मांझी के पुत्र पेंघु मांझी व चंदन मांझी के पुत्र रौशन कुमार है. बताया जाता है कि आरोपित मारपीट मामले में फरार चल रहा था. गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. जिसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन