कैराकादो बालू डंप पर पलटा बालू लदा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक व उप चालक

गिद्धौर–जमुई मुख्य मार्ग पर शनिवार को रतनपुर पंचायत अंतर्गत कैराकादो गांव स्थित बालू डंप पर बालू लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया.
गिद्धौर. गिद्धौर–जमुई मुख्य मार्ग पर शनिवार को रतनपुर पंचायत अंतर्गत कैराकादो गांव स्थित बालू डंप पर बालू लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में ट्रक चालक और उप चालक बाल-बाल बच गये. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, लघु खनिज बालू भंडारण योजना के तहत कैराकादो में संवेदक अजीत कुमार सिंह द्वारा बालू का डंपिंग किया जा रहा था. शनिवार को बालू लोड कर एक ट्रक जैसे ही डंपिंग यार्ड पर पहुंचा, उसी दौरान डंप के समीप ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया. ट्रक के पलटते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए और चालक व उप चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




