आसनसोल मंडल में ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए ट्रेनों का होगा विनियमन

रविवार को कई ट्रेनों को किया गया है रद्द
झाझा. सुरक्षित व सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न खंडों में पांच अप्रैल रविवार को व्यापक ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा. इसके अंतर्गत जोरामो-मधुपुर, मधुपुर-नवापत्रा, जसीडीह-तुलसीटांड, लहाबोन-सिमुलतला आदि खंडों में ब्लॉक लिया जाएगा. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि पांच अप्रैल को गाड़ी संख्या 63565 जसीडीह-झाझा मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 63566 झाझा-जसीडीह मेमू पैसेंजर,गाड़ी संख्या 63298 झाझा-देवघर मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 63509 बर्द्धमान-झाझा मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 63510 झाझा-बर्द्धमान मेमू पैसेंजर को रद्द कर दिया गया है. आसनसोल पीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 घंटे विलंब, गाड़ी संख्या 12326 नंगल डैम-कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट विलंब, गाड़ी संख्या13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस 2 घंटे विलंब, गाड़ी संख्या 02024 पटना जंक्शन-हावड़ा स्पेशल 3 घंटे विलंब, गाड़ी संख्या 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल 3 घंटे विलंब, गाड़ी संख्या 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट विलंब से चलेगी. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 63209 देवघर-पटना जंक्शन मेमू पैसेंजर-झाझा से प्रारंभ होगी. गाड़ी संख्या 63573 जसीडीह-झाझा मेमू पैसेंजर -झाझा से प्रारंभ होगी.गाड़ी संख्या 63572 कोडरमा-जसीडीह मेमू पैसेंजर-झाझा में समाप्त होगी. उन्होंने बताया कि संबंधित स्टेशन प्रबंधक को इसकी सूचना दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




