उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Updated at : 04 Apr 2026 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुमार में आयोजन

विज्ञापन

सिकंदरा. प्रखंड क्षेत्र के कुमार गांव स्थित प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुमार में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत राज कुमार के मुखिया शंभू सिंह थे. वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मुखिया एवं व्यापार मंडल सिकंदरा के अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता हरदेव सिंह, मध्य विद्यालय कुमार के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण सिंह, समाजसेवी रॉकी कुमार तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मनीष कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं आकर्षक पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता कुमारी एवं शिक्षक अरुण कुमार को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इस दौरान इंटरमीडिएट की शशिवाला कुमारी व अंशु सहाय एवं मैट्रिक के निरंजन कुमार, सानिया भारती, सोनाली कुमारी को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित निवास कुमार, अजय कुमार, रितेश कुमार, मुकेश कुमार, अनुज कुमार, कल्पना कुमारी, नेहा कुमारी, अंजली कुमारी, रजनीश कुमार सहित सैकड़ों अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन