पारा <bha>@</bha>38, गर्मी से जन-जीवन होने लगा बेहाल
Updated at : 04 Apr 2026 10:07 PM (IST)
विज्ञापन

अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छाता, गमछा का सहारा ले रहे लोग
जमुई. जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज के साथ भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. अप्रैल माह के पहले सप्ताह से ही तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जो लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है. लोगों का कहना है कि जब अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में ही गर्मी के तेवर ऐसे हैं तो आने वाले महीनों में क्या होगा. शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया. सुबह सात बजे से ही निकली तेज धूप और दिनभर चली गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया. दोपहर 12 बजे के बाद गर्म हवाओं ने लू जैसा अहसास कराया, जिससे आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी, वहीं जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे भी छाता, गमछा का सहारे सिर ढंककर धूप से बचने की कोशिश करते नजर आये. शाम साढ़े चार बजे तक गर्मी का असर बरकरार रहा.अस्पतालों में मरीजों की बढ़ी भीड़
गर्मी बढ़ने के साथ ही सदर अस्पताल समेत निजी क्लिनिकों में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. सदर अस्पताल के ओपीडी में दोनों पालियों में रोजाना 400 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ घनश्याम कुमार सुमन ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि इस समय सर्दी-खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण के मामले बढ़ना सामान्य है, लेकिन सावधानी बरतकर इससे बचा जा सकता है.मौसम बदलने के दौरान क्यों बढ़ते हैं मरीज
डॉ सुमन के अनुसार, मौसम परिवर्तन के दौरान बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय हो जाते हैं, जिससे संक्रमण तेजी से फैलता है. शरीर को नये मौसम के अनुकूल होने में समय लगता है, इसी दौरान लोग बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. खासकर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं और उन्हें लू लगने का खतरा अधिक रहता है.
प्याऊ व्यवस्था नहीं
भीषण गर्मी के बीच शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में प्याऊ की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जहां सक्षम लोग बोतलबंद पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं, वहीं गरीब तबके के लोग चापाकल या दुकानों पर पानी के लिए भटकते नजर आ रहे हैं.गर्मी व लू से बचाव के उपाय
-धूप में निकलने से पहले पर्याप्त पानी पी लें और सिर ढंक कर जाएं-हल्का और सुपाच्य भोजन करें, तला-भूना खाने से बचें-ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ जैसे ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी का सेवन करें.
-खाली पेट घर से बाहर न निकलें, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें-छाता, टोपी, गमछा और धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




