वैशाख अमावस्या कब है? जानें सही तिथि, समय और जरूरी सावधानियां
Published by : Neha Kumari Updated At : 05 Apr 2026 3:07 PM
वैशाख अमावस्या 2026 (एआई तस्वीर)
Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख महीने में अमावस्या तिथि कब पड़ेगी, इसे लेकर लोगों के मन में भ्रम है, क्योंकि यह तिथि 16 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल तक रहने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अमावस्या किस दिन मनाई जाएगी.
Vaishakh Amavasya 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, एक साल में 12 अमावस्या तिथियां आती हैं. ऐसे में हर महीने एक अमावस्या पड़ती है. वैशाख के कृष्ण पक्ष में यह तिथि 17 अप्रैल 2026 को पड़ रही है. इस दिन पितरों का तर्पण, दान-पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व होता है.
वैशाख अमावस्या 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या तिथि की शुरुआत और समापन का समय इस प्रकार रहेगा:
- तारीख: 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार
- अमावस्या तिथि प्रारंभ: 16 अप्रैल 2026, रात 08:11 बजे से
- अमावस्या तिथि समाप्त: 17 अप्रैल 2026, शाम 05:21 बजे तक
- उदय तिथि: उदय तिथि के अनुसार, अमावस्या का व्रत और मुख्य पूजा 17 अप्रैल 2026 को ही की जाएगी.
धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर आशीर्वाद बना रहता है. जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष, ग्रह दोष या पितृ दोष है, उनके लिए इस दिन पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है.
इस दिन क्या करें?
- पवित्र स्नान: सूर्योदय से पूर्व किसी पवित्र नदी में स्नान करें. यदि संभव न हो, तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें.
- दान-पुण्य: वैशाख के महीने में गर्मी अधिक होती है, इसलिए इस दिन जल (घड़ा), छाता, जूते-चप्पल और सत्तू का दान करें.
- पीपल पूजा: पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं.
जरूरी सावधानियां
- इस दिन मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से पूरी तरह परहेज करें.
- किसी भी नए शुभ कार्य, जैसे गृह प्रवेश या विवाह की शुरुआत, अमावस्या के दिन वर्जित मानी जाती है.
- वाद-विवाद से बचें और मन को शांत रखकर भगवान विष्णु का स्मरण करें.
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










