रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का नया अवतार, दो नये कलर और नया वेरिएंट लॉन्च

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का नया वेरिएंट
रॉयल एनफील्ड ने अपने हंटर 350 में एक नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है. साथ ही कंपनी ने हंटर 350 के टॉप मॉडल के लिए दो कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं.
संवाददाता, पटना
मुंबई यलो और मूनशॉट व्हाइट दो नये कलर, 1.49 लाख से शुरू कीमत, लखनऊ के हंटरहुड इवेंट में पेश
मिडसाइज मोटरसाइकिल सेगमेंट में ग्लोबल लीडर, रॉयल एनफील्ड ने अपने 2026 हंटर 350 पोर्टफोलियो का विस्तार किया है. शहरों की गलियों के लिए साल 2022 में लॉन्च हुई हंटर 350 की सफलता के बाद रॉयल एनफील्ड ने टारमैक ब्लैक कलर में नये बेस प्रीमियम वैरिएंट के साथ नये कलरवेज मुंबई यलो और और मूनशॉट व्हाइट लॉन्च किये हैं. इन मॉडलों को लखनऊ में शनिवार को आयोजित कंपनी के स्ट्रीट कल्चर प्लेटफॉर्म ‘हंटरहुड’ में पेश किया गया. देश में इन नये वेरिएंट और कलर की बुकिंग और रिटेलिंग 4 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी गयी है. बेस प्रीमियम वेरिएंट (टारमैक ब्लैक) की एक्स-शोरूम कीमत 1,49,900 रुपये रखी गयी है, जबकि टॉप वेरिएंट मुंबई येलो और मूनशॉट व्हाइट की कीमत 1,69,804 रुपये तय की है. इन नये फीचर्स के साथ अब और अधिक राइडर लगातार बढ़ती हंटर ट्राइब में शामिल होंगे और प्योर मोटरसाइक्लिंग का शानदार स्टाइल और अनुभव शहरी बाजारों के बाहर और अधिक राइडर्स तक पहुंचेगा.
हंटर 350 बेस प्रीमियम (टारमैक ब्लैक) में एंट्री लेवल और मजबूत
हंटर 350 बेस प्रीमियम (टारमैक ब्लैक) में नया बेस प्रीमियम वैरिएंट हंटर की एंट्री लेवल की पेशकश को और अधिक मजबूत विज्युअल एवं इंटरफेस पैकेज प्रदान कर रहा है. साथ ही इसमें इसका मूल डीएनए, सहज राइडिंग, इन्ट्यूटिव कंट्रोल और प्योर मोटरसाइक्लिंग का अनुभव भी बरकरार रहेगा. इस वैरिएंट में मिड और टॉप वैरिएंट के चुनिंदा फीचर लेकर हंटर लाइन-अप का स्वाभाविक विस्तार किया गया है. दैनिक उपयोगिता बढ़ाने के लिए स्पोक रिम की जगह अलॉय व्हील दिये गये हैं. हंटर के मॉडर्न रेट्रो कैरेक्टर के अनुरूप अपडेटेड राउंड हैलोजन हेडलैंप, ज्यादा इंट्यूटिव, टैक्टाइल इंटरफेस के लिए रोटरी स्विचगियर के साथ डिजी-एनालोग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कम्फर्ट और फिनिश को बेहतर बनाने के लिए स्टिच्ड सीट और स्पोर्टी रौब रेल तैयार सिंगल-चैनल एबीएस और स्लिप एवं असिस्ट क्लच दिये गये हैं.

मुंबई यलो तुरंत प्रभाव छोड़ेगा, मूनशॉट व्हाइट में खास ग्राफिक्स
टॉप वैरिएंट में दो नये कलर पेश किये हैं. मुंबई यलो तुरंत प्रभाव छोड़ने वाली और पूरी तरह से अर्बन कलर है. मूनशॉट व्हाइट आदर्श हंटर, ओरियन से प्रेरित है. इसका डिजाइन हाथों से बने ग्राफिक्स और आकाशीय तत्वों के माध्यम से ड्युअलिटी और सेल्फ-एक्सप्रेशन की खोज करता है.


छोटे कस्बों और गांवों में भी बढ़ी हंटर की पहुंच: गुलेरिया
रॉयल एनफील्ड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, “हंटर 350 नयी पीढ़ी के राइडर्स को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है, जो मोटरसाइकिल की सहजता, उपयोगिता और पहचान की भावना को महत्व देते हैं. बेस प्रीमियम वैरिएंट पेश करके हम हंटर के प्रस्ताव को और अधिक मजबूत बना रहे हैं और इसमें ऐसे बेहतरीन अपग्रेड पेश कर रहे हैं, जो राइड के दैनिक अनुभव को बेहतर बनाकर बड़ी संख्या में राइडर्स के लिए इस प्लेटफॉर्म की उपलब्धता बढ़ाते हैं. इसकी मदद से हंटर न केवल शहरों में, बल्कि छोटे कस्बों और गांवों में भी अपने कदम बढ़ाती जा रही है. नये कलर, मुंबई यलो और मूनशॉट व्हाइट एक ऐसी मोटरसाइकिल के रूप में हंटर की पहचान को मजबूत बनाते हैं, जो इसके राइडर्स की संस्कृति, व्यक्तित्व और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करती है. हमें विश्वास है कि 2026 हंटर 350 भारत में नई पीढ़ी के राइडर्स की पसंदीदा मोटरसाइकिल के रूप में अपनी स्थिति को लगातार मजबूत करेगी. हंटर 350 रॉयल एनफील्ड की अधिकृत डीलरशिप्स और रॉयलएनफील्ड. कॉम पर उपलब्ध होगी.
म्यूजिक, आर्ट और रचनात्मक अभिव्यक्ति का दिखा मेल
इस दौरान इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में म्यूजिक, आर्ट और रचनात्मक अभिव्यक्ति का बेहतरीन मेल देखने को मिला. चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और शिलॉन्ग में मोटरसाइक्लिंग के मुकाबले हजारों प्रतिभागियों, घरेलू प्रतिभाओं और कलाकारों को खास अंदाज एवं जबरदस्त उत्साह के साथ प्रदर्शन किया. इवेंट में लगातार बजते डीजे के साथ कृष्णा और पैंथर ने मुख्य स्टेज का समां बांध दिया. वहीं स्केटबोर्डिंग, बीएमएक्स, स्ट्रीट फुटबॉल और डांस क्रू ने कार्यक्रम में जबरदस्त ऊर्जा बनाकर रखी.एक्सएलएनसी कस्टम्स द्वारा कस्टम निर्मित चीजों, गैफिटी और आर्ट इंस्टॉलेशन के साथ केंद्र में मशीन का प्रदर्शन किया गया.
यह भी पढ़ें: Volkswagen Taigun Facelift 9 अप्रैल को देगी दस्तक, देखें टीजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




