शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन

चकाई. स्वास्थ्य विभाग ने शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड के पांच स्वास्थ्य उप केंद्र व दस गांव को गोद लिया है. वहीं इससे जुड़े संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को सोमवार की दोपहर रेफरल अस्पताल के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया. जिला कोऑर्डिनेटर डॉ अभयनाथ ने बताया कि वैसे बच्चे जिनका जन्म के बाद अस्पताल में पड़ने वाले एक टीका के बाद कोई दूसरा टीका नहीं दिया गया है, वैसे बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीम अभियान चलाकर खोजेगी और सभी का पूर्ण टीकाकरण कराया जायेगा. इस अभियान के लिए पांच प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्रों के अंतर्गत आने वाले दस गांवाें को चयनित किया गया है. चीहरा, बेहरा, धमना, मेहशा पत्थर, कारी झाल, चांदो सोल, लोहसिंघाना पासवान टोला, मरही, पाटजोरी और बरानपुर में टीकाकरण कराया जायेगा. प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसएस दास, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक महेंद्र प्रसाद, सामुदायिक उत्प्रेरक मिथिलेश मिश्रा, मुकेश मिश्रा, प्रखंड समन्वयक मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन