ePaper

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, पटना रेफर

Updated at : 02 Jan 2026 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, पटना रेफर

जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के लछुआड़ गांव के समीप बीते गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक सवार को कुचलते हुए फरार हो गया.

विज्ञापन

जमुई . जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के लछुआड़ गांव के समीप बीते गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक सवार को कुचलते हुए फरार हो गया. घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे पटना रेफर कर दिया. घायल बाइक सवार लछुआड़ थाना क्षेत्र के हुसैनगंज गांव निवासी विष्णुदेव चौधरी के पुत्र मकेश्वर चौधरी है. बताया जाता है कि मकेश्वर चौधरी बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था. इसी दौरान पुआल लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मकेश्वर बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा. इसके उपरांत भागने के दौरान ट्रैक्टर ने उसे रौंदते हुए फरार हो गया. जिससे मकेश्वर चौधरी बुरी तरह घायल हो गया फिलहाल पटना रेफर हुये मकेश्वर चौधरी की हालत नाजुक बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन