विधानसभा चुनाव संविधान व लोकतंत्र बचाने का चुनाव – कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव संविधान व लोकतंत्र बचाने का चुनाव – कांग्रेस

कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार पासवान रविवार को सिकंदरा पहुंचे. जहां नगर क्षेत्र स्थित मिलन विवाह भवन में उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सिकंदरा विधानसभा सीट से कांग्रेस की दावेदारी को मजबूती से रखी.

विज्ञापन

सिकंदरा. कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार पासवान रविवार को सिकंदरा पहुंचे. जहां नगर क्षेत्र स्थित मिलन विवाह भवन में उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सिकंदरा विधानसभा सीट से कांग्रेस की दावेदारी को मजबूती से रखी. उन्होंने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सिकंदरा विधानसभा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. हालांकि बेहद करीबी मुकाबले में कांग्रेस पार्टी को चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा था. इससे पूर्व 2015 में कांग्रेस ने इस सीट से जीत हासिल की थी, जो यह साबित करता है कि यहां पार्टी की गहरी पकड़ है. रविंद्र कुमार पासवान ने कहा कि आगामी चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के तहत सिकंदरा सीट पर कांग्रेस का स्वाभाविक और मजबूत दावा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलने और न्याय दिलाने का काम कर रही है. उमौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान के पुत्र जयप्रकाश पासवान समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन