ePaper

मारपीट मामले में महिला ने थाने में दिया आवेदन

Updated at : 09 Sep 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट मामले में महिला ने थाने में दिया आवेदन

थाना क्षेत्र अंतर्गत अखाने गांव निवासी काजल देवी ने परिवार के पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. थाना क्षेत्र अंतर्गत अखाने गांव निवासी काजल देवी ने परिवार के पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. आवेदन मे काजल देवी ने कहा है कि सोमवार को रवीन दास, दारो देवी, अंग्रेज दास, नीतीश दास एवं सुनीता देवी जो कि परिवार के सदस्य हैं. वे सभी गली गलौज एवं मारपीट करने लगे. वे सभी रस्सी से गला घोंटकर पंखे में लटकाने का प्रयास करने लगा. महिला का आरोप है कि आसपास के लोग नहीं आते तो उसकी हत्या कर दी जाती. इस दौरान उक्त लोगों ने महिला के बच्चे के साथ भी मारपीट की. उसका आरोप है कि परिवार से अलग रहने के बावजूद भी उक्त सभी लोग प्रताड़ित करते हैं. ऐसे में उसने थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन