सामाजिक अंकेक्षण के बाद सुनी गयी ग्रामीणों की समस्या

Updated:
विज्ञापन
सामाजिक अंकेक्षण के बाद सुनी गयी ग्रामीणों की समस्या

चकाई पंचायत के पंचायत सरकार भवन में बुधवार को सामाजिक अंकेक्षण उपरांत जन सुनवाई के तहत ग्रामसभा आयोजित की गयी.

विज्ञापन

चकाई. चकाई पंचायत के पंचायत सरकार भवन में बुधवार को सामाजिक अंकेक्षण उपरांत जन सुनवाई के तहत ग्रामसभा आयोजित की गयी. इस ग्रामसभा में मुख्य रूप से मनरेगा योजना, जॉबकार्ड, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. ग्रामसभा में आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्या सामने रखी. ग्रामसभा में मुख्य रूप से सभी सामाजिक अंकेक्षण टीम के सदस्य मौजूद थे. ग्राम सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक अंकेक्षण के अधिकारी अनिता देवी ने कहा कि जिन्हें शौचालय, आवास योजना, मनरेगा जैसे योजना से लाभ न मिला हो, वे ग्रामसभा के माध्यम से लिखित आवेदन दें. आपकी शिकायत का निपटारा किया जायेगा. साथ ही सामाजिक अंकेक्षण के दौरान पंचायत से संधारण पंजी से संबंधित कोई भी रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया. सामाजिक अंकेक्षण के पदाधिकारी ने पंचायत को निर्देश दिया कि तीन दिनों के अंदर पंचायत में संचालित सभी संधारण पंजी रजिस्टर को उपलब्ध कराएं नहीं तो विभागीय रिपोर्ट को अग्रसारित कर दी जायेगी. वहीं सामाजिक अंकेक्षण पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों से कहा कि नियमानुसार प्रत्येक बुधवार को मजदूर दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस पंचायत में मजदूर दिवस मनाया ही नहीं जाता है. उन्होंने पंचायत से सभी संधारण रजिस्टर को तीन दिनों के अंदर ऑफिस में जमा करने का निर्देश दिया है. मौके पर मुखिया अनिता देवी, पीआरएस धर्मेंद्र मंडल, मनरेगा मजदूर दिलीप सिंह, नवनीत कुमार मंजली, विनय कुमार वर्मा, नारायण वर्मा, मिश्री ठाकुर, रजिया खातून, राजेंद्र पासवान, पप्पू कुमार वर्मा, मुंशी मरांडी, छोटेलाल मुर्मू , सरिता देवी, मालती देवी, तस्लीम मियां, मो अफरोज, मो क्यूम सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन