रेलवे गेट पर ट्रक हुआ खराब, रेल परिचालन प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
रेलवे गेट पर ट्रक हुआ खराब, रेल परिचालन प्रभावित

बीते शनिवार देर संध्या आसनसोल रेल मंडल के जसीडीह-झाझा रेलखंड के मध्य सिमुलतला स्टेशन के नजदीक गेट संख्या 36 स्पेशल टी के समीप एक ट्रक खराब हो जाने से रेल करीब 28 मिनट तक परिचालन प्रभावित हो गया.

विज्ञापन

सिमुलतला. बीते शनिवार देर संध्या आसनसोल रेल मंडल के जसीडीह-झाझा रेलखंड के मध्य सिमुलतला स्टेशन के नजदीक गेट संख्या 36 स्पेशल टी के समीप एक ट्रक खराब हो जाने से रेल करीब 28 मिनट तक परिचालन प्रभावित हो गया. जानकारी के अनुसार ट्रक गेट के बीचों-बीच पहुंचते ही खराब हो गयी थी. इसके बाद चालक के द्वारा लोकल स्तर से मिस्त्री लाकर गाड़ी को आगे बढ़ाया गया. इस कारण से एक मालगाड़ी सिमुलतला स्टेशन पर खड़ी रही. जानकारी के अनुसार ट्रक पर लोहे का पाइप लोड था. इसकी जानकारी मिलते ही ऑन ड्यूटी आरपीएफ घटना स्थल पर पहुंच कर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन