ePaper

14 को कुमरसार जायेगी साईं सेवा समिति की टीम

Updated at : 10 Jul 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
14 को कुमरसार जायेगी साईं सेवा समिति की टीम

श्रीसत्य साईं सेवा समिति गिद्धौर इकाई की एक बैठक कार्यालय कक्ष में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता समिति के जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने की.

विज्ञापन

गिद्धौर. श्रीसत्य साईं सेवा समिति गिद्धौर इकाई की एक बैठक कार्यालय कक्ष में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता समिति के जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने की. इस दौरान श्रावण मास में कांवरिया सेवा से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि श्रावण मास के दौरान सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर तक जाने वाले कांवरियों की सेवा हेतु श्रीसत्य साईं सेवा संगठन की टीम 14 जुलाई को कुमरसार स्थित श्रीसत्य साईं बाबा सेवा आश्रम में कांवरिया सेवा के लिए रवाना होगी. यह टीम 17 जुलाई तक कांवरियों की सेवा करेगी. उन्होंने बताया कि सेवा कार्य में जिला के विभिन्न प्रखंडों के सदस्य शामिल होंगे. जिनमें गिद्धौर, झाझा एवं कन्हाई फरका समिति के सेवादल प्रमुख रूप से कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस टीम में कांवरियों को भोजन, दवा, विश्राम, स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करेगी. बैठक में गिद्धौर समिति के कन्वेनर पवन कुमार, युवा प्रभारी रितेश कुमार, मनीष केशरी, मंटू रावत, दीपक कुमार, निखिल राज समेत अन्य साईं सेवा दल समिति के सदस्य उपस्थित थे. बैठक के दौरान सेवा कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर गहन विचार भी किया गया. समिति के सदस्यों ने सेवा कार्य को आत्मिक सुखद अनुभव बताते हुए अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन