एसएसबी ने झाड़ियों में लगी आग को बुझा मवेशियों की बचायी जान

Updated:
विज्ञापन
एसएसबी ने झाड़ियों में लगी आग को बुझा मवेशियों की बचायी जान

थाना क्षेत्र स्थित तमगीतर गांव के समीप झाड़ी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग जाने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

सिमुलतला. थाना क्षेत्र स्थित तमगीतर गांव के समीप झाड़ी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग जाने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. इसे लेकर सूचना मिलते ही 16 वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेट अनिल कुमार पठानिया के निर्देशन पर एसएसबी जवानों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार जहां आग लगी थी उसके आसपास काफी संख्या में मवेशी घास चर रहे थे. एसएसबी जवानों ने सर्वप्रथम झाड़ी के आसपास घास चर रहे मवेशियों को दूर भगाया और काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. लोगों ने बताया कि आग जिस तरह से फैल रही थी कि आस पास घरों को भी अपने चपेट में ले लेता लेकिन एसएसबी जवानों की कार्रवाई से जानमाल सुरक्षित बच गया. एसएसबी जवानों ने बताया कि सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व के ध्येय के साथ ही हम काम करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन