बदमाशों ने क्लास से बाहर निकालकर छात्र को पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
बदमाशों ने क्लास से बाहर निकालकर छात्र को पीटा, जांच में जुटी पुलिस

शहर स्थित ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहे एक छात्र को रविवार को क्लास से बाहर निकालकर एक दर्जन से अधिक की संख्या में आये बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी और लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर घायल कर दिया.

विज्ञापन

जमुई. शहर स्थित ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहे एक छात्र को रविवार को क्लास से बाहर निकालकर एक दर्जन से अधिक की संख्या में आये बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी और लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर घायल कर दिया. घायल छात्र को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल छात्र सदर थाना क्षेत्र के चंदबारा गांव निवासी रंजीत यादव के पुत्र रौशन कुमार ने बताया कि मैं 10वीं क्लास का छात्र हूं. शनिवार को मेरे गांव के संदीप कुमार का झगड़ा महिसौड़ी निवासी बिक्कू ठाकुर के साथ हो गया था. एक ही गांव का साथी होने की वजह से बिक्कू ठाकुर एक दर्जन से अधिक लड़का के साथ ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर आया और उसे क्लास से बाहर निकालकर मेरे साथ मारपीट करने लगा जिससे मैं घायल हो गया. घायल द्वारा घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन