ePaper

दरखा गांव में वैशाखी दुर्गा पूजा को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

Updated at : 28 Apr 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
दरखा गांव में वैशाखी दुर्गा पूजा को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

प्रखंड क्षेत्र के दरखा गांव में सोमवार को वैशाखी दुर्गा पूजा ले कलश स्थापन को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

अलीगंज. प्रखंड क्षेत्र के दरखा गांव में सोमवार को वैशाखी दुर्गा पूजा ले कलश स्थापन को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. 80 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया गया. मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ. शोभा यात्रा में 451 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया. ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया. शोभा यात्रा दरखा गांव से शुरू होकर अलीगंज बाजार होते हुए मानपुर स्थित कैलाश धाम पहुंची, जहां कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरा. शोभा यात्रा के दौरान ””””जय माता दी”””” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा. भीषण गर्मी को देखते हुए पूजा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बीच शरबत एवं नींबू पानी का वितरण किया गया. जल भरने के बाद पुनः मंदिर परिसर में लौटकर कलश स्थापना के साथ नव रात्रि पूजा का शुभारंभ हुआ, जो नौ दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न होगी. पूजा समिति के सदस्यों अनित पंडित, विजय यादव, मुखिया प्रतिनिधि रोहित कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. विजया दशमी के दिन विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए उमड़ते हैं. मेले की सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा समिति की ओर से वॉलंटियर की नियुक्ति की गई है. बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल तमाशे एवं मिठाई की दुकानों की भी व्यवस्था की गई है. ग्रामीन शिवदानी महतो, विजय यादव, अनित पंडित, जागो राम, विष्णुदेव महतो सहित अन्य ने बताया कि जिला का यह एकमात्र गांव है, जहां 1941 से वैशाख महीने में दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की परंपरा चली आ रही है. यह आयोजन स्व जगदीश पांडेय की मन्नत पूरी होने के उपरांत शुरू हुआ था. जो ग्रामिणो के सहयोग से आज भी चल रहा है. कलश शोभा यात्रा में पूजा समिति अध्यक्ष अनित पंडित, शंकर महतो, विजय यादव, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार मेहता, उपाध्यक्ष धीरज सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन