ePaper

उपद्रवियों पर रहेगी पुलिस की नजर, मेले में सादे लिबास रहेगी पुलिस

Updated at : 21 Sep 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
उपद्रवियों पर रहेगी पुलिस की नजर, मेले में सादे लिबास रहेगी पुलिस

दुर्गापूजा पर्व को शांति से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित की.

विज्ञापन

सोनो . दुर्गापूजा पर्व को शांति से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित की. सोनो थाना और बटिया थाना परिसर में आयोजित बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधि, गणमान्य व समिति के लोगों को पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जारी गाइडलाइंस से अवगत कराया. सोनो थाना की बैठक को संबोधित करते हुए झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि सभी दुर्गा पूजा समितियों को सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा. मेला स्थल पर पुलिस बल सादे लिबास में रहेंगे और असामाजिक तत्वों व उपद्रवियों पर नजर रखेंगे. मेला के इलाके में पुलिस दल गश्त करती रहेगी. अंचलाधिकारी सुमित कुमार आशीष ने पूजा समितियों को सख्त निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन निर्धारित तिथि पर हर हाल में रात नौ बजे तक पूरा कर लिया जाए. वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि दशहरा पर्व पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. बैठक में मो इकबाल रहमान, मो रिजवान अहमद, अयोध्या मंडल, चंद्रशेखर मंडल, महेंद्र दास, दिनेश सिंह, मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य मौजूद थे. वहीं बटिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीपीओ राजेश कुमार और थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने पूजा समितियों को विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मेला संपन्न कराने की अपील की. यहां बैठक में नैयाडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एतवारी यादव, गंदर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार दास, दहियारी पंचायत के मुखिया भीम रजक, कुंदन यादव, हरिशंकर यादव, अर्जुन सिंह, चंद्रदेव यादव, रोहित माथुरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन