ePaper

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित

Updated at : 19 Sep 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित

गोरखपुर मंडल में गोरखपुर-डोमिनगढ़ के बीच तीसरी लाइन के चालू होने व गोरखपुर-नकहा जंगल के दोहरीकरण को ले आगामी 22 सितंबर को प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य जबकि आगामी 23 से 26 सितंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा.

विज्ञापन

झाझा. गोरखपुर मंडल में गोरखपुर-डोमिनगढ़ के बीच तीसरी लाइन के चालू होने व गोरखपुर-नकहा जंगल के दोहरीकरण को ले आगामी 22 सितंबर को प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य जबकि आगामी 23 से 26 सितंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा. इस कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेन अपने रूट बदलकर चलेंगे. सीपीआरओ एसचंद्र ने बताया कि उक्त कार्य को ले संबंधित स्टेशन प्रबंधक को जानकारी दी गई है. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर 26 और 29 को जबकि गाड़ी संख्या 15028 गोरखपुर जंक्शन-संबलपुर एक्सप्रेस 23 और 27 को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस 24 और 28 सितंबर को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 24 और 27 को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या15051 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 जबकि गाड़ी संख्या 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 25 को रद्द रहेगी. उन्होंने बताया कि कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस आगामी 22 से 26 तक की होने वाली यात्रा अपने नियमित मार्ग गोरखपुर देवरिया सदर को छोड़कर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा के बजाय भटनी जंक्शन-मऊ- वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के के रास्ते चलायी जायेगी. काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 22 से 26 तक होने वाली यात्रा अपने नियमित मार्ग गोरखपुर के बजाय बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-मऊ-भटनी जंक्शन गोंडा पर ठहराव को छोड़कर, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, चौरी चौरा, देवरिया सदर के रास्ते चलाई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन