फिजियोथेरेपी कक्ष में ताला देख विधायक ने सीएस को लगायी फटकार

सदर अस्पताल में भाजयुमो की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होने के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंची जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने अचानक सदर अस्पताल का निरीक्षण शुरू कर दिया.
जमुई . सदर अस्पताल में भाजयुमो की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होने के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंची जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने अचानक सदर अस्पताल का निरीक्षण शुरू कर दिया. इस दौरान उन्हेंने इमरजेंसी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, के ओपिडी, महिला ओपीडी, एक्स-रे रूम, दवा काउंटर सहित पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया. फिजियोथेरेपी कक्ष में ताला बंद देखकर विधायक ने सिविल सर्जन को फटकार लगायी. विधायक ने कहा कि दो दिन पहले जब मैं निरीक्षण पर आयी थीं, तब अस्पताल प्रशासन ने सजा-संवारकर फिजियोथेरेपी कक्ष दिखाया था, लेकिन अचानक पहुंचने पर कमरे में ताला लगा मिला. इस दौरान विधायक ने सिविल सर्जन से फोन लेकर खुद ही फिजियोथेरेपी डॉक्टर को फटकार लगायी और कहा कि यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. श्रेयसी सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि सुबह 9:30 बजे तक सभी चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद रहने चाहिए. जबकि मौके पर 11:10 बजे तक फिजियोथेरेपी डॉक्टर अनुपस्थित थे. विधायक ने चेतावनी दी कि यदि समय पर उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हुई तो सख्त कार्रवाई होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि यदि रिपोर्ट समय पर नहीं दी गयी तो मीडिया के जरिये जमीनी हकीकत उजागर की जायेगी. उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अनुपस्थित डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाये. निरीक्षण के दौरान श्रेयसी सिंह ने साफ कहा कि जनता की सुविधा के लिए अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि यदि लापरवाही जारी रही तो दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाये जायेंगे. इस दौरान विधायक ने सदर अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल के व्यवस्था को लेकर बात की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




