बेंगू यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

बैजला गांव निवासी बेंगू यादव हत्याकांड का उद्वेदन पुलिस ने कर लिया है.
झाझा. बैजला गांव निवासी बेंगू यादव हत्याकांड का उद्वेदन पुलिस ने कर लिया है. एसडीपीओ राजेश कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि 29 दिसंबर को बैजला में कुछ अपराधियों ने षड्यंत्र कर बेंगू यादव की हत्या कर दी थी. इसमें उनकी पत्नी के आवेदन पर पुलिस ने कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया. अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी लगातार की जा रही थी. अभियुक्त गिरफ्तारी के भय से लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था. एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिली कि घटना के मुख्य आरोपित बैजला गांव निवासी उदेश यादव सोनो थाना क्षेत्र के मांधाता गांव में छुपा हुआ है. छापेमारी में उसे मांधाता के एक घर से गिरफ्तार कर लिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार उदेश यादव ने बेंगू यादव हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में दो लोग शामिल थे. जिन्होंने बाइक पर बैठाकर उसको लाया था. बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. छापेमारी दल में एसडीपीओ राजेश कुमार के अलावा झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सोना थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, सोनो पुलिस पदाधिकारी विशाल कुमार सिंह, डिआइयू टीम के अलावा झाझा, सोनो के कई पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










