पुलिस ने बिछड़ी मासूम को परिवार से मिलवाया

चकाई चौक पर सोमवार शाम अपने परिजनों से बिछड़ी एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया गया.
चकाई. चकाई चौक पर सोमवार शाम अपने परिजनों से बिछड़ी एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया गया. बताया जाता है कि मिठी कुमारी नामक बच्ची चौक पर रोती मिली. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर उसके परिजनों की तलाश शुरू की. पूछताछ और प्रयास के बाद पुलिस ने बच्ची के परिजनों का पता लगाया, जो प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के पास रह रहे थे. इसके बाद बच्ची को सकुशल उनके हवाले कर दिया गया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों को बच्चों पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी. बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




