ePaper

पत्नी से नोकझोंक से खपा पति ने फंदे से लटक दी जान

Updated at : 19 Sep 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी से नोकझोंक से खपा पति ने फंदे से लटक दी जान

थाना क्षेत्र के चरघरा, हेलाजोत मुहल्ला निवासी श्याम यादव का 28 वर्षीय पुत्र जयकांत कुमार ने पत्नी से रुपये के लेनदेन में तीखी नोकझोंक होने के बाद अपने ही घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

झाझा . थाना क्षेत्र के चरघरा, हेलाजोत मुहल्ला निवासी श्याम यादव का 28 वर्षीय पुत्र जयकांत कुमार ने पत्नी से रुपये के लेनदेन में तीखी नोकझोंक होने के बाद अपने ही घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ बीके राय ने जांचोपरांत जयकांत को मृत घोषित कर दिया. जवान पुत्र की मौत सुनकर अस्पताल में परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. मृतक के पिता ने बताया कि बीते गुरुवार से ही मेरा बेटा और बहु में रुपये को लेकर विवाद हो रहा था. मेरे बेटे की साली की शादी में मेरा बेटा दो साल पहले ससुराल वालों को दो लाख रुपये दिये थे. रुपये के मांगने की बात को लेकर बहू से विवाद गुरुवार से शुरू हुआ. झगड़ा के दौरान मेरी बहू ने मेरे पुत्र के साथ मारपीट भी की. इस दौरान मेरा बेटा कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन