आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने समस्याओं पर की चर्चा

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन एटक आइसीडीएस की सेविका/सहायिका की बैठक रविवार को शहर के महिला महाविद्यालय परिसर में हुई.
झाझा. बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन एटक आइसीडीएस की सेविका/सहायिका की बैठक रविवार को शहर के महिला महाविद्यालय परिसर में हुई. इस दौरान उपस्थित सेविका/सहायिकाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया. सेविका ने बताया कि सरकार के दिये गये मोबाइल फोन खराब रहने से पोषण ट्रैक्टर का कार्य सुचारू रूप से नहीं हो रहा है. इस कारण सेविका/ सहायिका के मानदेय की कटौती की जा रही है. साथ ही यह काम नहीं करने पर गोद भराई, अन्नप्राशन, मोबाइल रिचार्ज, गैस भरने की राशि नहीं मिल पाती है. इसके अलावा केंद्र संचालन के लिए मेनू के अनुसार गर्म भोजन बनाने के लिए बर्तन भी उपलब्ध अभी तक नहीं करायी गयी है. बावजूद इसके सरकार अब तक हमलोगों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गयी है. मौके पर संजू कुमारी, सुमित्रा यादव, सीमा कुमारी, रेखा कुमारी वर्मा, नुसरत प्रवीण, बॉबी देवी, लवली कुमारी, उर्मिला कुमारी, पुष्पा कुमारी, गीता देवी, फातमा खातून, कुमारी अनिता समेत दर्जनों सेविका/सहायिका मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










