ePaper

दूसरे दिन भी कदाचारमुक्त हुई स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा

Updated at : 26 Mar 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी कदाचारमुक्त हुई स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा

फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में आयोजित बीए पार्ट थ्री की परीक्षा बुधवार क़ो दूसरे दिन भी कदाचार मुक्त हुई.

विज्ञापन

चकाई. फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में आयोजित बीए पार्ट थ्री की परीक्षा बुधवार क़ो दूसरे दिन भी कदाचार मुक्त रही. पहली पाली में जहां 440 में से 436 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 528 में से 521 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी. वहीं सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. उक्त जानकारी पीपीवाइ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने दी. उन्होने बताया कि परीक्षा क़ो कदाचार मुक्त सम्पन्न सम्पन्न कराने में परीक्षा नियंत्रक चंद्रशेखर पंडित, शरदेंदु शेखर, प्रमोद कुमार बाजपेई, विजय कुमार, कृष्ण कुमार, करमचंद्र किस्कू, राधिका कुमारी, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, रोहित कुमार यादव, शिव शक्ति, लाडली राज, राम कुमार, अमरनाथ रजक, बसंती कुमारी, रतन कुमार यादव, नीतू कुमारी आदि ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन