ePaper

सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मौत के बाद इलाज के दौरान चौथे बच्चे की भी हुई मौत

Updated at : 08 May 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मौत के बाद इलाज के दौरान चौथे बच्चे की भी हुई मौत

हरदी मोह के पास पिकअप वाहन की टक्कर से आटो सवार दो बच्चों की मौत और तीन बच्चों के घायल होने के बाद मंगलवार की रात तीसरे बच्चे तो बुधवार की रात चौथे बच्चे की भी मौत हो गयी.

विज्ञापन

जमुई. हरदी मोह के पास पिकअप वाहन की टक्कर से आटो सवार दो बच्चों की मौत और तीन बच्चों के घायल होने के बाद मंगलवार की रात तीसरे बच्चे तो बुधवार की रात चौथे बच्चे की भी मौत हो गयी. जबकि एक बच्चे की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी उसके बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद गुरुवार को परिजन को सौंप दिया. चौथे मृतक बच्चे की पहचान डहुआ गांव निवासी रंजीत मांझी के पुत्र दीपक मांझी के रूप में हुई है. जबकि इससे पूर्व इलाज के दौरान मंगलवार की रात भिठालु मांझी के पुत्र गौतम मांझी की मौत हुई थी और घटना स्थल पर ही चंदन मांझी के पुत्र ऋषि कुमार व जोधन मांझी के पुत्र गल्लू कुमार की मौत हो गयी थी. इसके अलावा घायल मोदी कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है. बताते चलें कि 5 मई को सोनेल डहुआ गांव निवासी चुटर मांझी के पुत्र संतोष मांझी की बारात हरनाहा आयी थी. बारात में शामिल होने के बाद ऑटो वाहन से सभी लोग वापस सोनेल डहुआ गांव लौट रहे थे. तेज आंधी और बारिश की वजह से एक पेड़ टूटकर हरदी मोह के पास गिरा हुआ था. जिस वजह से आटो वाहन रुक गया, इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप आया और पीछे से टक्कर मारते हुए फरार हो गया. जिससे ऑटो सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन बच्चों को पटना रेफर किया गया था. इस दर्दनाक घटना के बाद परिजन के साथ पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन