अखंड रामधुन को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
अखंड रामधुन को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

प्रखंड अंतर्गत हरला पंचायत के पनौट गांव में काली मंदिर के प्रांगण में मंगलवार से शुरू होने जा रहे 24 घंटे का अखंड रामधुन सह कीर्तन को लेकर सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत हरला पंचायत के पनौट गांव में काली मंदिर के प्रांगण में मंगलवार से शुरू होने जा रहे 24 घंटे का अखंड रामधुन सह कीर्तन को लेकर सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा रामधुन स्थल से निकलकर मसले, काला होते गैरवा नदी के बिसनपुर घाट गयी. जहां बनारस के विद्वान पंडित अंकुश नाथ शास्त्री व राजीव रंजन शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच कलश में जलभर कर पुनः काला, मसले होते हुए अखंड रामधुन पर पहुंची. इस दौरान घाट पर प्रमुख प्रतिनिधि गुलाबी यादव ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत पानी पीने का इंतजाम किया गया था. मुखिया कोमल कुमारी ने कलश यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु पर ध्यान देती नजर आयी. शोभायात्रा यात्रा के दौरान पूजा आयोजक समिति काफी सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन