ePaper

कदाचारमुक्त हुई स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा

Updated at : 27 Mar 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
कदाचारमुक्त हुई स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा

स्थानीय पीपी वाइ कॉलेज में आयोजित स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा तीसरे दिन भी शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त हुई.

विज्ञापन

चकाई. स्थानीय पीपी वाइ कॉलेज में आयोजित स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा तीसरे दिन भी शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त हुई. पहली पाली में जहां 187 में से 186 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं एक अनुपस्थित रहा. दूसरी पाली में 470 में से 460 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 10 अनुपस्थित रहे. यह जानकारी पीपीवाई कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने दी. मौके.पर विक्षक सह परीक्षा नियंत्रक चंद्रशेखर पंडित, शार देंदु शेखर, प्रमोद कुमार बाजपेयी, विजय कुमार, कृष्ण कुमार, करमचंद्र किस्कू, राधिका कुमारी, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, रोहित कुमार यादव, शिव शक्ति, लाडली राज, राम कुमार, अमरनाथ रजक, बसंती कुमारी, रतन कुमार यादव, नीतू कुमारी, राजीव कुमार, रमेश कुमार, नरेश चंद्र हैंब्रम, श्यामनंदन प्रसाद यादव, राजकुमार, रघुवंश राय, रामनारायण यादव, बिंदेश्वरी यादव, राजेंद्र कुमार यादव, मुकेश कुमार आदि ने भाग लिया.

स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा में शामिल हुए 545 परीक्षार्थी

सरौन. डॉ अरविंद कुमार डिग्री महाविद्यालय विशनपुर में मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित सेमेस्टर तीन के प्रतिष्ठा विषय की परीक्षा गुरुवार को भी कदाचारमुक्त माहौल में हुई. यहां स्थानीय फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय चकाई में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. गुरुवार को दोनों ही पालियों में परीक्षा हुई. इसमें कुल 545 परीक्षार्थी शामिल हुए. प्रथम पाली में 257 परीक्षार्थी तो दूसरी पाली में 288 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. साथ ही इस दौरान कुल 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे. परीक्षा नियंत्रक प्रो महेंद्र प्रसाद राय ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देश पर आयोजित परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में बॉटनी विषय की परीक्षा में 2, रसायन में 1, गणित में 14, भौतिकी में 8, जूलॉजी में 31, वाणिज्य में 17, भूगोल में 87, गृह विज्ञान में 88 एवं मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 10 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं इस दौरान कुल 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे. जबकि दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा में कुल 194, फिलॉस्फी विषय में 47 एवं अंग्रेजी विषय में भी 47 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं इस दौरान कुल 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो महेंद्र प्रसाद राय सहित केंद्राधीक्षक प्रो कुमार प्रसून्न रामाकृष्णन, प्रभारी प्राचार्य प्रो संजय कुमार पांडेय, प्रो दयानंद कश्यप, राजेश कुमार, पिंकू कुमार, निवास कुमार राय, प्रवीण कुमार वर्मा, निशा कुमारी, संतोष वर्मा, सुधीर कुमार वर्मा, ओमजी, चंदन कुमार, रानी कुमारी, संदीप कुमार तांती, निशा विश्वास, चंद्रशेखर दास सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन